विस्तार
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद से ही अपनी ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) और ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत बयानबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, इस बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के बाद से ही उन्होंने इन नारों को घरेलू राजनीति से ज्यादा विदेश नीति के लिए इस्तेमाल किया है। इसी कड़ी में ट्रंप ने पहले कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का प्रस्ताव देते हुए वहां के पीएम जस्टिन ट्रूडो का जमकर मजाक उड़ाया। इसके बाद वे लगातार ग्रीनलैंड, पनामा नहर को अमेरिका के कब्जे में लेने की बात कहते आए हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने हाल ही में मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने का भी प्रस्ताव सामने रख दिया।
ऐसे में यह जानना अहम है कि ट्रंप आखिर ग्रीनलैंड, पनामा और मैक्सिको को लेकर क्या चाहते हैं? उनकी लिस्ट में अब मैक्सिको की खाड़ी का नाम कैसे जुड़ गया? क्या ट्रंप का शासन शुरू होने के बाद अमेरिका सच में ऐसा कर सकता है? इससे पहले अमेरिका अपने इतिहास में किसी देश या किसी देश के संसाधान को हासिल करने में कब सफल रहा है? आइये जानते हैं….
Author: vidarbhasandeshnews
भ्रष्टाचार करणार उघड ॰॰॰







Total Users : 3261
Total views : 4945