How to Become a Digital Journalist
Home » Uncategorized » Mp News: आधी लिव्ह इन पार्टनरची गळा आवळून हत्या, नंतर मृतदेह 11 महिने फ्रीजरमध्ये लपवून ठेवला.

Mp News: आधी लिव्ह इन पार्टनरची गळा आवळून हत्या, नंतर मृतदेह 11 महिने फ्रीजरमध्ये लपवून ठेवला.

विस्तार

मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर  11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इतने महीनों तक शव रखा रहा, पर जब आसपास बदबू फैलने लगी तक पुलिस तक मामला पहुंचा और दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठ सका।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवास पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने घर की जांच की तो फ्रिज से बदबू आने का अंदेशा हुआ, अंदर देखा कि फ्रिज में लाश पड़ी है।

घर खाली कर भागा आरोपी

बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है।

उज्जैन से धराया आरोपी

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

मामूली विवाद में 11 महीने पहले कर दी हत्या

आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में करीब 11 महीने पहले पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामि है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी।

शव पड़ चुका था काला

पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं।

साथी फरार

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत का कहना है कि हत्याकांड चौंकाने वाला है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी संजय पाटीदार उज्जैन जिले के इंगोरिया का रहने वाला है। उसे टीम भेजकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पता चला है कि उसने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विनोद दवे राजस्थान के टोंक जिले की जेल में किसी अपराध में बंद है। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि और भी तथ्य सामने आ सकें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

vidarbhasandeshnews
Author: vidarbhasandeshnews

भ्रष्टाचार करणार उघड ॰॰॰

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This