How to Become a Digital Journalist
Home » Uncategorized » 1950 पासून 6.0 पेक्षा जास्त तीव्रतेच्या 20 पेक्षा जास्त भूकंपांनी 7 जानेवारीपर्यंत दक्षिण तिबेटला धडक दिली

1950 पासून 6.0 पेक्षा जास्त तीव्रतेच्या 20 पेक्षा जास्त भूकंपांनी 7 जानेवारीपर्यंत दक्षिण तिबेटला धडक दिली

 

विस्तार

1950 के बाद से यानी पिछले 75 वर्षों में 20 से अधिक भूकंप ल्हासा ब्लॉक में आए हैं, जहां दक्षिणी तिब्बत में इस सप्ताह आए भूकंप का केंद्र था। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, मंगलवार का भूकंप हिंद महासागर की प्लेट से उत्तर की ओर दबाव और टेक्टोनिक प्लेटों की क्रस्टल गति के कारण आया था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कुल 126 लोग मारे गए और 188 अन्य घायल हुए। इसने कहा कि मंगलवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगाजे में डिंगरी काउंटी में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र किंघई-तिब्बत पठार के दक्षिणी भाग में ल्हासा ब्लॉक में स्थित है।

इस वजह से 7 जनवरी को दहला ल्हासा

सीईएनसी ने कहा, ‘1950 से अब तक ल्हासा ब्लॉक में 6 से अधिक तीव्रता वाले 21 भूकंप आ चुके हैं, जिनमें से अधिकतम तीव्रता 6.9 थी।’ सरकारी चाइना डेली ने केंद्र के हवाले से बताया, यह भूकंप ल्हासा ब्लॉक के भीतर एक विस्तारित विखंडन और ऊर्जा के निकलने के कारण हुआ। यह भारतीय महासागर प्लेट और क्रस्टल मूवमेंट से उत्तर की ओर दबाव के कारण हुआ। भारतीय महासागर प्लेट से उत्तर की ओर दबाव भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट से टकराने का परिणाम है। यह टकराव हिमालय के निर्माण के लिए जिम्मेदार है। भूकंप मंगलवार को सुबह 9:05 बजे (बीजिंग समय) आया और इसका केंद्र काउंटी के त्सोगो टाउनशिप में था, जहां 20 किलोमीटर के दायरे में लगभग 6,900 लोग रहते हैं।

7 जनवरी को 126 लोगों की भूकंप में हुई मौत

चीन की सरकारी मीडिया मुताबिक तिब्बत के शिजांग शहर के डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 126 लोगों की मौत हुई है। 130 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। यहां सुबह 6:30 बजे 7.1 तीव्रता के साथ 10 किमी गहराई पर भूकंप आया। इसके बाद 7:02 बजे 4.7 तीव्रता, 07:07 बजे 4.9 तीव्रता और 7:13 बजे पांच तीव्रता का भूकंप आया। इसके चलते लोग घरों को छोड़कर खुले स्थानों की ओर चले गए।

 

vidarbhasandeshnews
Author: vidarbhasandeshnews

भ्रष्टाचार करणार उघड ॰॰॰

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This