विस्तार
नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले बड़ी राहत मिली है। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने हश मनी केस में फैसला सुनाते हुए उनके आपराधिक चुप्पी धन मामले (हश मनी केस) में बिना शर्त बरी कर दिया गया है। इस मामले में न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा- ‘उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को यह बताने में बहुत मेहनत की कि उनके साथ इस न्यायालय में सामान्य आरोपी की तरह ही व्यवहार किया गया।’ इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप को जेल की सजा या जुर्माने से मुक्त होकर व्हाइट हाउस लौटने की आजादी मिल गई है।
क्या है हश मनी मामला
एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने दावा किया था कि करीब एक दशक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ यौन संबंध बनाए थे। वहीं इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्हें चुप रहने के लिए 1.3 लाख डॉलर (का भुगतान किया था। इसके बाद में डोनाल्ड ट्रंप को भुगतान को छुपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया था।
Author: vidarbhasandeshnews
भ्रष्टाचार करणार उघड ॰॰॰







Total Users : 3271
Total views : 4973